{"_id":"5cb0cff3bdec221401278fa5","slug":"141555091443-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को चकमा दे जेवर ले भागे टप्पेबाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार को चकमा दे जेवर ले भागे टप्पेबाज
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीओ और एसओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। शुक्रवार दोपहर में हैंसर बाजार के कटार मार्ग पर स्थित सर्राफ की दुकान में घुसे दो युवकों ने दुकानदार को चकमा देकर सोने के दो जेवर ले उड़े । बाइक से भागते वक्त टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए दुकानदार ने शोर मचाया लेकिन वे भाग निकले। सूचना मिलने पर सीओ और एसओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
व्यापार मंडल हैंसर बाजार के अध्यक्ष सुशीलचंद्र अग्रहरि की कटार मार्ग पर ज्वैलरी और बर्तन की दुकान है। दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार होकर दो युवक ज्वैलरी शॉप पर पहुंचे। उस समय दुकान पर सुशीलचंद्र मौजूद थे। सुशीलचंद्र के अनुसार एक युवक ने सोने का लॉकेट मांगा तो वे दिखाने लगे। तब तक दूसरे युवक ने भी अन्य जेवर दिखाने को कहा। उनका ध्यान बंट गया, जिसका फायदा उठाते हुए एक डब्बे में रखा सोने का झालर व कर्णफूल जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है उसे लेकर लॉकेट देखने वाला युवक दुकान से बाहर निकल गया। दूसरा युवक भी तेजी निकला। जब तक वे कुछ समझ पाते, तब तक दोनों बाइक से धनघटा की तरफ चल दिए। वे बाइक सवार युवकों को रोकने के लिए शोर मचाए लेकिन दोनों तेजी से बाजार से बाहर निकल गए। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर सीओ धनघटा आनंद कुमार पांडेय व एसओ रणधीर मिश्र पहुंचे। एसओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। उनकी पहचान के किए हैंसर बाजार में विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।