{"_id":"5c72e1c6bdec220c2959eb89","slug":"141551032774-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगहर के कबीर चौरा के पास से पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मगहर के कबीर चौरा के पास से पकड़ा गया
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ इनामी बदमाश गिरफ्तार
संतकबीरनगर। स्वॉट टीम और मगहर चौकी पुलिस ने शनिवार की शाम को चोरी की बाइक के साथ पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि शनिवार की शाम स्वॉट टीम प्रभारी करूणाकर पांडेय और मगहर चौकी इंचार्ज मोतीचंद त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर मगहर के कबीरचौरा से अजय पाल निवासी कोदवट थाना महुली को गिरफ्तार किया। उसके पास से चौरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह गोरखपुर में सूरज और मंगल के साथ रहता था। सूरज बरात में भोजन परोसने वाला (वेटर) का काम करता है। वह उन लोगों से मिलकर बाइक चुराने का कार्य करता है। पुलिस से बचने के लिए वह मुंबई भाग गया। उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वह मुंबई से इसी माह में आया है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।