{"_id":"5bbb986b867a55284026f7e3","slug":"141539020907-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बखिरा /भिटवा बाजार (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद व उसके बड़े भाई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए उकसाना व जान से मारने की धमकी के मामले में केस दर्ज कराया है।
धनघटा थाना क्षेत्र के कटार मिश्र निवासी रामहजुर यादव ने कहा कि 2002 में बेटी मिथिलेश की शादी बखिरा थाना क्षेत्र के मैनहवा निवासी रामचंद्र पुत्र राम उजागिर से किया था। बेटी के पास एक दस साल का बेटा व सात साल की बेटी है। दामाद उसकी बेटी को आए दिन मारता पीटता था। बेटी द्वारा इसकी जानकारी देने पर वह दामाद को समझाते रहते थे, किन्तु इसके बाद भी दामाद उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। दामाद के बड़े भाई भी इस घटना में उसका बराबर साथ देते थे। ससुरालियों कि प्रताणना से आजिज आकर सात अक्तूबर की रात में करीब तीन बजे उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबियत काफी खराब होने पर ससुराली इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर चले गए। सूचना मिलने पर वह रात में अस्पताल पहुंचने, पर बेटी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
एसओ बखिरा सदानंद सिंह ने बताया इलाज के दौरान ही विवाहिता मिथिलेश की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पिता की शिकायत पर मृतका के पति रामचंद्र व जेठ विजय के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन