फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fruit seller beaten

फल उधार नहीं देने पर दुकानदार को पीटा

Sat, 11 Aug 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
fruit seller beaten
पिटाई से घायल युवक। - फोटो : Amar Ujala
हैंसर। क्षेत्र के सोनाड़ी चौक पर शुक्रवार की देर शाम एक फल विक्रेता को कुछ युवकों ने फल उधार नहीं देने पर मारपीटकर घायल कर दिया। शनिवार को फल विक्रेता ने तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीडन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सोनाड़ी निवासी महेश पुत्र प्रेमचंद्र का कहना है कि वह शुक्रवार के शाम को चौराहे पर फल बेंच रहा था। उसी समय एक साथ सात लोग पहुंचे और फल खरीदा। जब उसने रुपये की मांग की तो वह लोग दूसरे दिन रुपया देने की बात कहने लगे।
विज्ञापन


उधार देने से इंकार करने पर फल खरीदने आए लोग उसे मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने एक किशोर गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया और भाग निकले।

सोनाड़ी गांव के प्रधान प्रतिनिधि शिवप्रसाद मद्घेशिया का कहना है कि इस तरह की घटना आए दिन चौराहे पर होती है, जिससे दुकानदार भयभीत रहते हैं।

इस संबंध में एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि महेश के तहरीर पर कोचरी गांव निवासी वीरेंद्र, अविनाश, दुर्गेश तथा चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीडन का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed