फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   50 क्वितंल सरिया उठा ले गए चोर

50 क्वितंल सरिया उठा ले गए चोर

Tue, 23 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
50 क्वितंल सरिया उठा ले गए चोर
thief - फोटो : amarujala

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बड़गों चौराहे पर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के सामने रखा 50 क्विंतल लोहे की सरिया सोमवार की रात चोरी हो गया। शहर से सटे सड़क के किनारे से सरिया वाहन पर लाद कर उठा ले जाने की घटना की मंगलवार को दिन भर चर्चा होती रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।

बड़गों गांव निवासी हेमंत सिंह की गांव के चौराहे पर ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दुकान के बाहर सरिया और गिट्टी,बालू आदि रखा रहता हैं। सोमवार की रात चोर दुकान के सामने रखा 50 क्विंतल सरिया उठा ले गए। मंगलवार को पीड़ित दुकानदार को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दिया। चोरी की इस घटना ने डायल 100 नंबर और पुलिस की गश्त की पोल खोल दी। लोग यहीं कयास लगा रहे थे कि चोर किसी माल वाहन से आएं होंगे और सरिया को वाहन में लादने में वक्त भी लगा होगा। चोर चार- छह की संख्या में जरुर रहे होंगे,अन्यथा की दशा में 50 क्विंतल सरिया लाद कर आसानी से उठा ले जाना संभव नहीं हैं। करीब एक साल पूर्व में भी कांटे क्षेत्र में सरिया चोरी होने की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। कोई ऐसा गैंग सक्रिय है, जो सड़क के किनारे से सरिया चोरी करके उठा ले जाता है और फिर उसे अपने अनुसार पहले से तयशुदा दुकानों पर बेच देता हैं। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सरिया चोरी होने की सूचना मिली हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed