फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पिछली घटनाओं का खुलासा करे एसओ :एसपी

पिछली घटनाओं का खुलासा करे एसओ :एसपी

Sun, 14 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पिछली घटनाओं का खुलासा करे एसओ :एसपी
UP Police

विज्ञापन

संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस में रविवार को सैनिक सम्मेलन और क्राइम मीटिंग का आयोजन एसपी आकाश तोमर की अध्यक्षता में किया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान विभिन्न थानों एवं प्रकोष्ठों से आए हुए पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करके उसके निराकरण के लिए एसपी ने निर्देश दिया।

क्राइम मीटिंग को संबोधित करते हुुए एसपी आकाश तोमर ने कहा कि दशहरा के दृष्टिगत जनपद में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सही किया जाए। जनपद में हुई लूट, चोरी, हत्या व अवैध कच्ची शराब, अवैध खनन जैसी घटनाओं के खुलासे व इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने एवं त्वरित अनावरण सभी प्रभारी निरीक्षक और एसओ करें। इसमे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। हल्का दरोगा गांव के प्रत्येक 10 लोगों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग करें व उनका मोबाइल नंबर लें, जिससे कोई भी घटना घटित होने पर उनकी मदद एवं सहयोग लिया जा सके। एसपी ने विवेचनाओं, लंबित जनशिकायत, आईजीआरएस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का निर्देश दिया। अवकाश के बाद भी अनुपस्थित चल रहे पुलिस कर्मचारियों का मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच कराया जाए। अगर पुलिस कर्मी दोषी पाए जा रहे है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर व ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर साइबर अपराध, एटीएम फ्राड, टप्पेबाजी जैसे घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रचार प्रसार कर जनता को जागरुक करें। इस अवसर पर एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार, सीओ मेंहदावल एके पांडेय, सीओ धनघटा एके मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed