{"_id":"5b5222b04f1c1b3c748b60cd","slug":"121532109488-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड की जांच के दौरान ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन कार्ड की जांच के दौरान ग्रामीणों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत नटवा के टोला जमुवरियाकलां में राशन कार्ड की जांच के दौरान जांच अधिकारी को घेर का हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल।क्षेत्र के ग्राम पंचायत नटवा के टोला जमुवरियाकलां में अपात्रों को राशन कार्ड देने के की तहसील दिवस में हुई शिकायत की जांच करने शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक गांव पहुंचे तो हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर डायल 100 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक रामसेवक यादव अपने सहयोगी के साथ गांव में जांच करने पहुंचे। शिकायती पत्र में चार अपात्र कार्ड धारकों के नाम थे। उनकी जांच कर आपूर्ति निरीक्षक वापस आना चाह रहे थे। इस पर ग्रामीण भड़क गए और जांच कर्मी को घेर कर हंगामा शुरू कर दिए।
ग्रामीण सूरज पांडेय, राजन पांडेय, राजेश, भदई, अशोक, बबलू पांडेय आदि ने आरोप लगाया कि गांव में कुल 26 अन्त्योदय कार्ड बने है सभी की जांच होनी चाहिए। 22 ऐसे अन्त्योदय कार्ड हैं, जो संपन्न लोगों के नाम से हैं।
विज्ञापन
मात्र चार कार्ड पात्रों को मिले हैं। जबकि गांव में कई ऐसे परिवार हैं, जो पात्र होने के बाद भी राशन कार्ड से वंचित हैं। ग्रामीणों का हंगामा बढ़ता देख व जांच कर्मी के घिरे होने की सूचना किसी ने डायल 100 को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और समस्त अंत्योदय कार्डों की जांच की सहमति पर ग्रामीण माने। आपूर्ति निरीक्षक रामसेवक यादव ने बताया कि शिकायती पत्र की जांच करने ग्राम जमुवरिया कलां में गया था।
चूंकि शिकायती पत्र में तीन-चार कार्ड धारकों को अपात्र बताया गया था। उसी की जांच की जा रही थी, पर ग्रामीणों ने आपत्ति करते हुए समस्त अंत्योदय कार्ड की जांच की बात कहकर हंगामा कर दिया। अंत्योदय कार्ड अपात्रों को दिए गए हैं। इसकी पुष्टि जांच में हुई है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।