फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हमलावरों ने बीएसए के बाबू को पीटा

हमलावरों ने बीएसए के बाबू को पीटा

Tue, 23 Jan 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
हमलावरों ने बीएसए के बाबू को पीटा
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार को बीएसए कार्यालय में तैनात एक बाबू को अज्ञात हमलावरों ने पीट दिया। जिससे कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि एक विद्यालय में नियुक्ति के मामले में बाबू द्वारा हीलाहवाली करने को लेकर हमलावरों ने मारा पीटा है।

बीएसए कार्यालय में तैनात एक लिपिक कार्यालय के बाहर धूप का आनंद ले रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग आए और उनसे बातचीत करने लगे। उसी दौरान कहा सुनी हो गई। मामला बढ़ने के बाद उन लोगों ने बाबू का पीटना शुरू कर दिया। कार्यालय में मौजूद लोगों ने किसी तरक से बाबू को छुड़ाया। चर्चा है कि एक विद्यालय में नियुक्ति को लेकर बाबू से झड़प हुई थी। बाबू उनको काफी दिन से दौड़ा रहा था। जिससे हमलावर नाराज चल रहे थे। इसी वजह से उन लोगों ने बाबू को मारापीटा है। बाबू के पीटे जाने के बाद कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। हर तरफ बाबू के मारपीट की चर्चा होने लगी। बीएसए डॉक्टर माया सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर बाबू के साथ मारपीट हुई है और बाबू लिखित शिकायत करता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed