फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पैन कार्ड बनाने के बहाने ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पैन कार्ड बनाने के बहाने ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Sun, 25 Nov 2018 11:12 PM IST
Santkabirnagar
Santkabirnagar Updated Sun, 25 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड बनाने के बहाने ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कांटे पुलिस चौकी ने पैन कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुुक्त से पूछताछ में ठगी की दो घटनाओं तथा एक ठगी के प्रयास का पर्दाफाश हुआ है। एसपी ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी को पांच हजार इनाम दिया है।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 19 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के असनहरा गांव में एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को सरकारी कर्मचारी बताते हुए गांव वालों से पैन कार्ड बनवाने के बहाने एक फर्जी फार्म भरवाया था तथा गांव के तीन व्यक्तियों सुदामा देवी, बेचन यादव तथा सुनीता से स्कैनर पर उनके अंगुठे के निशान को स्कैन करा लिया था। कुछ दिनों बाद सुदामा देवी तथा बेचन को पता चला कि उनके खाते से दस-दस हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। सुनीता के खाते में पैसा न होने के कारण उनसे ठगी नहीं की जा सकी। इस घटना के संबंध में कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना कांटे चौकी प्रभारी शशिभूषण पांडेय कर रहे थे। उनको जानकारी हुई कि उपरोक्त ठगी यस बैंक कियोस्क (माइक्रो एटीएम) के जरिए की गई है। इस माइक्रो एटीएम की आई डी ट्रेस करके 24 नवंबर को चौकी प्रभारी और मुख्य आरक्षी मोहन चौधरी ने बखिरा कस्बे के राजा मार्केट से शशिभूषण यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव निवासी महला बखिरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा फिंगर प्रिंट स्कैनर डिवाइस बरामद हुए। अभियुक्त का मोबाइल यस बैंक से सूरज इंटरप्राइजेस तहसील मेंहदावल पर रजिस्टर्ड था। अभियुक्त ने पूछताछ पर अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यस बैंक से कियोस्क हेतु स्वयं को रजिस्टर्ड कराया था तथा कोई गांव का व्यक्ति अपने खाते से उसके माध्यम से पैसा निकालने आता था तो उसका आधार कार्ड नंबर तथा खाते का विवरण लेकर अंगुठे का निशान स्कैन कर उसके खाते से पैसा निकाल कर पैसा इस वालेट में ट्रांसफर कर लेता था तथा आवेदक को भुगतान कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed