फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   धनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव का मामला

धनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव का मामला

Sat, 09 Mar 2019 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव का मामला
द्वारपूजा के दौरान कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, आठ घायल
विज्ञापन

रामराज के घर आई थी बेटी की बरात, गांव के दो युवक आपस में उलझ गए
लोगों ने मामला शांत कराया, इसके बाद दोनों युवकों के घरवालों में हुई मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव में शुक्रवार की रात आई बरात में द्वारपूजा के दौरान हुए विवाद को लेकर कुछ देर बाद गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे के साथ ईंट-पत्थर भी चले। इसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने विवाद शांत कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

रामराज की बेटी की शादी थी। बराती और घराती द्वारपूजा के दौरान नाच रहे थे। इसी बीच घराती पक्ष के दो युवकों में कहासुनी होने लगी। लोगों ने दोनों युवकों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद दोनों युवकों के घर वाले उलझ गए। एक पक्ष के लालबिहारी का कहना है कि उनका भतीजा महेंद्र द्वारपूजा में गया था। वहां महेंद्र का रामकेश के बेटे से विवाद हुआ। मामला शांत होने के बाद रामकेश के पक्ष के तमाम लोग उनके घर आए और उन्हें तथा उनके बेटे महेंद्र के अलावा पत्नी लीलावती और जितेंद्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया। लालबिहारी का आरोप है कि उनके गले से सोने की चेन भी छिन लिए। जबकि दूसरे पक्ष के रामकेश का आरोप है कि लालबिहारी के पक्ष के लोग आए और रामकेश, अजय और अपूर्णा को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने मारपीट की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाया। एसओ रणधीर मिश्र का कहना है कि इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed