फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आवास के लिए रुपया मांगने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश

आवास के लिए रुपया मांगने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश

Thu, 01 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
आवास के लिए रुपया मांगने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश
एफआईआर

विज्ञापन

मेंहदावल (संतकबीरनगर)। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बनकटा में प्रधानमंत्री आवास के लिए रुपये मांगने के आरोपों की जांच होगी। विधायक के सामने उठे धनउगाही के इस मामले में सीडीओ ने बीडीओ को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद से मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत बनकटा में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर धन उगाही का मामला बीते 13 अक्तूबर को चर्चा में आया था। उस दिन विकास खंड कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमे क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह बघेल भी मौजूद थे। वहां ग्राम सभा के पांच लोगों ने आवास आवंटन के नाम पर प्रति लाभार्थी 15 हजार रुपये वसूलने का आरोप मढ़ा था। विधायक ने बीडीओ को धन उगाही करने वाले व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद बीडीओ विजय कुमार पांडेय ने पूरे प्रकरण को सीडीओ हाकिम सिंह के संज्ञान में लाया था। सीडीओ ने जांच कर आख्या मांगी थी। शिकायतों की जांच बीडीओ विजय कुमार पांडेय व एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी आदि ने किया था। जांच रिपोर्ट सीडीओ को भेजी गई थी। जांच आख्या को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने बीडीओ को मामले में अभियोग पंजीकृत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी को दिया गया है निर्देश : बीडीओ
बीडीओ विजय कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत बनकटा में पांच लोगों ने प्रधानमंत्री आवास के नाम पर प्रति लाभार्थी 15 हजार रुपये वसूलने का आरोप मढ़ा था। जांच में चार शिकायतकर्ता अपने आरोप से मुकर गए, लेकिन एक शिकायतकर्ता पूनम मौर्या ने 15 हजार रुपये लेने के आरोपों की पुष्टि की। इसकी जांच आख्या भेजी गई थी। सीडीओ के निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी नेहा सिंह को अभियोग पंजीकृत कराने का निर्देश दिया गया है। सीडीओ ने कुछ कर्मचारियों को भी प्रतिकूल प्रविष्टी देने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed