फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 injured in rampage during disposing off idols

मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद में दस लोग घायल

Sun, 22 Oct 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
10 injured in rampage during disposing off idols
मारपीट में घ्‍ाायल। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर/धनघटा। कोतवाली और महुली क्षेत्र में शनिवार की रात अलग-अलग जगह मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए मारपीट की घटना में 11 लोग घायल हो गए। वहीं डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और मूर्ति विसर्जन कराने जा रही भीड़ के बीच तीखी झड़प भी हुई। इससे नाराज लोगों ने मुखलिसपुर तिराहा पुलिस चौकी के पास जमकर नारेबाजी की। बाद में एसपी ने पहुंच कर लोगों को समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


महुुली क्षेत्र के कलेन हरदो गांव के बनपुरवा में लक्ष्मी प्रतिमा की स्थापित हुई थी। शनिवार को लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस के लिए बनपुरवा गांव के लोग डीजे के धुन पर नाचते-गाते कटार घाट जा रहे थे। जैसे ही लोग कलेन हरदो गांव के सामने पहुंचे, नाचने को लेकर बनपुरवा और कलेन हरदो गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष के कन्हैया पुत्र जगदंबा का हाथ टूट गया। जबकि जितेंद्र पुत्र रामशरन, प्रेमशीला पत्नी राजेंद्र व रोहित पुत्र सुखराज मामूली रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के धर्मराज यादव, रामशुभ यादव व रामकेश यादव घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है। एसओ एसपी गौतम ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन गांव के लोग लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को ले जा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद मारपीट कर लिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। बालूशासन गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र बाडू का आरोप है कि मूर्ति विसर्जन जुलूस में गांव के कुछ लोग शामिल होकर लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने लगे।

आरोपियों ने उसे और भाई रामललित, रंगोली उर्फ गिरजेश पुत्र हरिवंश को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि डीजे का साउंड धीमी गति से बचाने की बात पुलिस कर्मी ने की तो लोग नारेबाजी करने लगे। उन्हें समझा दिया गया तो लोग शांत हो गए।

दो पक्षों में मारपीट,चार घायल
मेंहदावल। क्षेत्र के जमुवट गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए कहासुनी के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक स्थिति गंभीर देखकर सीएची मेंहदावल के चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर डायल 100 व थाने की पुलिस मौंके पर पहुंच गई।    
 
चर्चा है कि शनिवार को लक्ष्मी मूर्ति विर्सजन के दौरान युवकों के बीच नाचने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। रविवार को उसी मामले को लेकर बलिराम पुत्र सुक्खू व समानन्द पुत्र मगरु के परिवार के बीच वाद- विवाद के बाद  लाठी चलने लगा। जिसमें एक पक्ष के बलिराम,सुक्खू,राधे व लालमती घायल हो गई।

सूचना पर डायल 100 व  पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डा.लोकेश त्रिपाठी ने गंभीर रुप से घायल सुक्खू पुत्र मुसई उम्र 56 वर्ष को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शेष घायलों का इलाज सीएचसी मेंहदावल पर चल रहा हैं।


थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए फोर्स मौंके पर भेजा गया था। घायलों को सीएचसी पहुंचाकर इलाज कराया जा रहा है। एक घायल को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया हैं। वैसे अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed