फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime news santkabirnagar

महुली क्षेत्र में दो दुकानों में लाखों की चोरी

Fri, 24 Jan 2020 06:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
crime news santkabirnagar
संतकबीरनगर में महुली थाना क्षेत्र के टुम्पार में आभूषण की दुकान में चोरी हुई। - फोटो : KHALILABAD
महुली क्षेत्र में दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के टुंगपार में स्थित आभूषण और मोबाइल फोन की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात की। चोर कीमती जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन उठा ले गए। तीसरी जगह सैलून की दुकान से चोर कोई सामान नहीं ले गए। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के देवरिया गांव निवासी राम भजन की महुली थानाक्षेत्र के टुंगपार तिराहे पर सोने-चांदी की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात दुकान का पहले चोरों ने शटर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। असफल होने पर पीछे से नकब लगाकर चोर दुकान में दाखिल हो गए। चोरों ने तिजोरी खोलने में सफलता नहीं मिलने पर काउंटर का लॉक तोड़ दिया। दुकानदार रामभजन के अनुसार काउंटर में रखा छह सौ ग्राम पुरानी चांदी, ढाई ग्राम सोना,2700 रुपये नकदी भी उठा ले गए। इसी तरह टुंगपार निवासी दीनानाथ यादव की मोबाइल फोन की दुकान है। शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। दुकानदार के अनुसार अंदर रखा दस सेट मोबाइल फोन व काउंटर में रखा पचासी हजार रुपये चोर उठा ले गए। चोर ने तिराहे पर स्थित एक सैलून की दुकान का शटर भी तोड़ा, लेकिन खंगालने पर कीमती सामान नहीं मिलने पर कोई सामान नहीं ले गए। चोरी की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को जुट गए। सूचना पर एसओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे गएऔर घटना की जानकारी जुटाई। एसओ ने कहा कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed