फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in son in law

Sant Kabir Nagar News: सास-ससुर ने पतोह पर लगाया घर में घुसकर पीटने का आरोप

Sat, 03 Jun 2023 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
crime in son in law
बखिरा। क्षेत्र के हरदी गांव निवासी वृद्ध महिला ने घर में घुसकर उसे और उसके पति पर हमला करने, मारने पीटने व जान से मारने का आरोप अपनी पतोह पर लगाया है। पीड़ित महिला कार्रवाई के लिए थाने व चौकी का चक्कर काट रही है। वहीं महिला थाने पर पहुंची पतोहू ने ससुरालियों पर मारने-पीटने का आरोप मढ़ा है।
विज्ञापन

पीड़िता राजकुमारी (75 ) का आरोप है कि पांच जून को घर में वैवाहिक कार्यक्रम है। उसकी पतोहू बबिता त्रिपाठी अपने दो बच्चों के साथ छह वर्षों से लखनऊ में रहती है। कई मर्तबा उसे घर रहने के लिए बुलाया गया, लेकिन पतोहू लखनऊ से अपनी ससुराल हरदी रहने के लिए नहीं आई। शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे लखनऊ से आकर वह उससे विवाद करने लगी। उसे पटककर मारने-पीटने लगी। उसके पति को भी डंडों से मारा पीटा।
विज्ञापन

आरोप है कि बहू अपने हाथ को काटकर चली गई। उसे जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से उसके मुंह से खून बहने लगा। शोरगुल सुनकर लोगों के एकत्रित होने पर उसकी जान बची। भागकर वह थाने पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ को पूरी घटना से अवगत कराया। एसओ के कहने पर वह बखिरा चौकी पर गई। उसके पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उसकी पतोह भी पहुंच गई। हालांकि इस मामले में दूसरे पक्ष की बबिता त्रिपाठी का कहना कि वह आज ससुराल में होने वाली शादी में शामिल होने आई थी। उसे देखते ही उसके सास-ससुर हमलावर हो गए व उसे मारने पीटने लगे। इसमें उसके हाथ की उंगली भी कट गई है। कार्रवाई के लिए वह महिला थाना ख़लीलाबाद चली गई थी। वहां से उसे बखिरा पुलिस चौकी पर भेज दिया गया। घंटों प्रयास के बाद पुलिस कर्मियों के समझाने पर दोनों पक्ष आपस में सुलह करने पर राजी हुए।
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि मामला सास- पतोह के बीच का है। दोनों पक्षों ने बखिरा पुलिस चौकी पर आपस में सुलह समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed