फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in a girl

Sant Kabir Nagar News: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Mon, 26 Jun 2023 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime in a girl
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से नौकरी का झांसा देकर बहराइच के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने नौकरी नहीं लगवाई और किनारा भी कर लिया। ऐसा आरोप लगाते हुए सोमवार को पीड़ित युवती ने पुलिस कार्यालय पहुंच कर एसपी से शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पीड़ित युवती का आरोप है कि वह पहले कोतवाली क्षेत्र के रेस्टोरेंट पर काम करती थी। उसी में उसकी मुलाकात बहराइच जिले के पयागपुर निवासी युवक से हुई। युवक ने उसकी नौकरी अच्छे वेतन पर लगवाने की बात की। नौकरी का झांसा देकर युवक ने उससे तालमेल बढ़ा लिया और बातचीत करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी युवक रेस्टोरेंट में आने लगा और बाइक से उसे घुमाने-टहलाने लगा। आरोप है कि जिस रेस्टोरेंट पर वह काम करती थी, उसी पर आरोपी युवक आता था और उसी के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही उससे मिलता जुलता है। इस बीच पीड़िता की शादी भी हो गई। बिना पति को जानकारी दिए पीड़िता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पीड़ित युवती ने शिकायती पत्र दिया है। उसमें बहराइच के युवक पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के प्रार्थनापत्र को कोतवाली भेज दिया गया है। प्रभारी कोतवाल को निर्देश दिया गया है कि प्रकरण की जांच करके आगे की कार्रवाई करें।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed