फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Creating a ruckus on Holi will cost the unruly people heavily

Sant Kabir Nagar News: होली पर हुड़दंग मचाना मनबढ़ों को पड़ेगा भारी

Tue, 11 Mar 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Creating a ruckus on Holi will cost the unruly people heavily
धर्मसिंहवा में होली को लेकर पैदल मार्च करते डीएम और एसपी।
संतकबीरनगर। होली त्योहार पर हुड़दंग मनबढ़ों के लिए काफी भारी पड़ेगा। होली के ही दिन जुमा की नमाज के चलते पुलिस का मोबाइल दस्ता लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगा। इसके साथ ही अन्य पुलिस टीम सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

किसी भी तरह की मनबढ़ई व माहौल खराब करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन की भी तरफ से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिससे शांति पूर्ण माहौल में त्योहार को निपटाया जा सकें। जिला प्रशासन के मुताबिक होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाना तय हुआ है। होली के दिन लोग हुड़दंग करने से बाज नहीं आते हैं।
विज्ञापन

शराब के नशे में अक्सर लोग विवाद की स्थिति पैदा कर देते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी हॉटस्पॉट को चिह्नित कर पुलिस फोर्स को तैनात किया जा रहा है। स्थानीय थाना पुलिस के अलावा डायल 112 को जोनल और सेक्टर बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम व महिला बीट अधिकारियों को भी शांति व्यवस्था में लगाया गया है। जिससे क्षेत्र में महिलाओं के साथ कोई अभद्रता न होने पाए। सादे कपड़े में भी पुलिस टीम क्षेत्र में निगरानी करने का काम करेगी। किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीम के साथ ही रिजर्व पुलिस पुलिस टीम को हर वक्त सजग रहने के लिए तैयार किया गया है। शराब की दुकानों पर पहले से ही जिला प्रशासन की तरफ से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
जिससे होली के त्योहार पर किसी तरह के विवाद की स्थिति न बनने पाए। होली के दिन क्षेत्र में विभागीय उच्चाधिकारी भी भ्रमण कर शांति व कानून व्यवस्था का जायजा लेने का काम करेंगे। जिला प्रशासन के तरफ से तैनात मजिस्ट्रेट भी पुलिस के साथ सामंजस्य बनाकर त्योहार को संपन्न कराने का काम करेंगे।
चार स्थानों पर रहेगी विशेष निगहबानी : होली के दिन चार स्थानों पर पुलिस की विशेष निगबानी रहेगी। अधिकारियों की मानें तो जुमा की नमाज और जुलूस के समय सतर्कता बरता जाएगा। दुधारा थाना क्षेत्र के पचपोखरी, बखिरा कस्बा, मेंहदावल एवं धर्मसिंहवा में जुलूस निकलेगा। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम इन स्थानों की निगरानी करेंगी। जिससे किसी भी तरह की विवादास्पद परिस्थिति न बनने पाएं।

-----------
सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील

धर्मसिंहवा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव में संभ्रांत लोगों के साथ शांति कमेटी की बैठक की। बैठक में दोनों अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील किया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार में खलल एवं उपद्रव करने वालों के खिलाफ प्रशासन शक्ति से निपटेगा। दोनों अधिकारियों ने मुसहरा गांव में पैदल गश्त भी किया। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र का मुसहरा गांव में होली पर्व को लेकर काफी संवेदनशील माना जाता है। हालांकि पुलिस के मुताबिक कब्रिस्तान के बगल में मौजूद होलिका दहन की जमीन पर स्थानीय लोगों ने कभी भी होलिका दहन नहीं किया है। मुसहरा गांव में बैठक समाप्त होने के बाद डीएम और एसपी धर्मसिंहवा कस्बे में भी पैदल गश्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed