{"_id":"66f05e018ba1ab023101b569","slug":"cracks-started-appearing-in-the-fields-farmers-disappointed-due-to-lack-of-rain-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121156-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेत में पड़ने लगी दरारें, बारिश न होने से किसानों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेत में पड़ने लगी दरारें, बारिश न होने से किसानों में मायूसी
Sun, 22 Sep 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र में बारिश न होने के कारण किसानों में मायूसी है। धान की फसल को बचाने के लिए किसान जद्दोजहद कर रहे हैं। बारिश न होने से खेत में दरारें पड़ने लगी हैं।
किसानों की मानें तो फसल के लिए पानी समय-समय पर बहुत जरूरी है। वही दूसरी तरफ हालात ये हैं कि किसानों के जीविका का सहारा प्रमुख फसल-धान पानी के बिना अच्छी पैदावार नहीं कर पाएंगे। किसान अपनी फसल की निराई तपती धूप में कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से उर्वरक का प्रयोग भी नही कर पा रहे हैं। कुछ किसानों ने बताया कि अगर धान की फसल में पानी की कमी होती है तो सिंचाई करके फसल को भले ही बढ़ाया जा सकता है, लेकिन बारिश न होने से उसके सीकों में पानी न पहुंचने पर पैदावार कम होती है। किसान अशोक कुमार, नबीरसुल, राधेश्याम, कमरूद्दीन, हयात मोहम्मद, महेंद्र यादव, रामप्रकाश यादव, रमन यादव, राजमन, लालमन, राम अशीष, प्रदीप पाल, संत गोपाल, विजय सिंह, रामसूरत, विलाश सहित तमाम लोगों ने बताया कि अब बरसात न होने से सिंचाई करके कितना पैदावार किया जा सकता है। ऐसे समय पर बारिश न होना किसानों के लिए संकट है।