{"_id":"607093c38ebc3e59144f1fdb","slug":"covid-protocal-not-follow-khalilabad-news-gkp3914424132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण का भय न परिवार की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण का भय न परिवार की चिंता
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में वाहन का पास बनवाने के लिए लगी भीड़,यहा पर कोविड का पालन नही करते हुए।संवाद न्यूज ए?
- फोटो : KHALILABAD
कोरोना संक्रमण का भय न परिवार की चिंता
कलेक्ट्रेट में लगी रही भीड़, नहीं दिखा मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन सख्ती बरतने में जुट गया है लेकिन लोगों में न तो कोरोना का भय दिख रहा है और न ही परिवार की चिंता। जिला पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व समर्थक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन पास बनवाने के लिए पहुंचे तो भीड़ लग गई। इसमें से अधिकतर बगैर मास्क के दिखे। सोशल डिस्टेंसिंग का मानक पूरी तरह से टूट गया।
पंचायत चुनाव के बीच कोरोना की दूसरी लहर प्रशासन को परेशान कर रही है। शुक्रवार को 32 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 190 पहुंच गई है। इसके बाद भी लोगों में कोरोना का भय नहीं दिख रहा है। ऐसे लोगों को परिवार की भी चिंता नहीं है। कलेक्ट्रेट में वाहन पास बनवाने पहुंचे प्रत्याशियों व समर्थकों के साथ ही पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण लेने पहुंचे कर्मी भी बेखौफ बगैर मास्क के दिखाई दिए। कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। यही नहीं बाहर से आने वाले कोरोना की जांच से बचने के लिए ट्रकों आदि का सहारा ले रहे हैं और बगैर कोरोना जांच कराए घर चले जा रहे हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में आने वाले मरीज भी बिना मास्क के चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं वहां भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। हालांकि, प्रशासन ने गांवों में निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया है और निर्देश दिए गए हैं कि बाहर से आने वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजें।