फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Court issued warrant for arrest of accused of molestation

Sant Kabir Nagar News: छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट जारी

Sun, 27 Jul 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Court issued warrant for arrest of accused of molestation
संतकबीरनगर। छेड़छाड़ व दलित उत्पीड़न एक्ट के आरोपी के विरुद्ध एडीजे व विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट ने गिरफ्तारी का स्थायी वारंट जारी किया है। आरोपी चन्द्रशेखर यादव पर 13 वर्षीय नाबालिग से अश्लील हरकत करने, मारपीट व जातिसूचक गाली देकर अपमानित करने का आरोप है। आरोपी मुकदमे में लगातार अनुपस्थित चल रहा है।
विज्ञापन

मामला धनघटा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के चाचा ने अभियोग पंजीकृत कर आरोप लगाया था कि 20 अप्रैल 2022 की शाम पांच बजे उसकी 13 वर्षीय भतीजी अपने खेत में भूसा लेने जा रही थी। दूसरे गांव का आरोपी चन्द्रशेखर यादव पुत्र रामफेर ग्राम रामपुर छितौनी थाना धनघटा रास्ते में छेड़खानी करने लगा। भतीजी के विरोध करने पर बेल्दार जाति की गाली देते हुए लाठी से सिर पर मारा। जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के उपरांत न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। अभियोजक ने बताया कि आरोपी लगातार अनुपस्थित चल रहा है। कोर्ट ने आरोपी के विरुद्ध चार प्रतियों में गिरफ्तारी का वारंट जारी कर थानाध्यक्ष को आदेश दिया कि आरोपी के गिरफ्तार होने पर अभिलेखागार से पत्रावली तलब की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed