फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Counting of six cycles will be done on 14 tables

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में 14 टेबलों पर होगी छह चक्रों की मतगणना

Wed, 10 May 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Counting of six cycles will be done on 14 tables
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। इसके तहत नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में 14 टेबल पर छह चक्र में मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में कुल 25 वार्ड हैं, जबकि 67 बूथ बनाए गए हैं। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे और छह चक्र में मतगणना कराई जाएगी। इसके साथ ही मेंहदावल नगर पंचायत में कुल 20 वार्ड हैं। यहां पर 43 बूथ बनाए गए हैं। यहां नौ टेबल पर पांच चक्र की मतगणना होगी, जबकि नगर पंचायत बेलहरकला में 12 वार्ड हैं, जबकि 15 बूथ बनाए गए हैं। यहां तीन टेबल पर पांच चक्र में मतगणना कराई जाएगी। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में 15 वार्ड हैं, जबकि 19 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यहां चार टेबल पर पांच चक्र में मतगणना कराई जाएगी। नगर पंचायत हरिहरपुर में 10 वार्ड है, जबकि 10 बूथ बने हैं। यहां मतगणना दो टेबल पर पांच चक्र में होगी। नगर पंचायत हैसर बाजार में 17 वार्ड हैं, जबकि 31 बूथ बनाए गए हैं। यहां पर सात टेबल पर छह चक्र में मतगणना होगी, जबकि नगर पंचायत मगहर में 13 वार्ड है, यहां 16 बूथ बनाए गए हैं। यहां चार टेबल पर चार चक्र में मतगणना होगी, जबकि नगर पंचायत बखिरा उर्फ बाघनगर में 18 वार्ड है, जबकि 37 बूथ है। यहां आठ टेबल पर छह चक्र में मतगणना कराई जाएगी। एडीएम ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed