फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Counting lights on 96 pillars on the overbridge, it becomes dark as soon as the evening falls.

Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज पर गिनती में 96 खंभों पर लाइट, शाम ढलते ही छा जाता है अंधेरा

Sun, 12 Jan 2025 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Counting lights on 96 pillars on the overbridge, it becomes dark as soon as the evening falls.
मेंहदावल बाईपास पर ओवरब्रिज पर हाइवे पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी।
संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज की लाइटें खराब हो गई हैं। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। राहगीरों को अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सुरक्षा और दुर्घटना की चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जबकि प्रशासन ने नगर पालिका और एनएचआई को संयुक्त रूप से खराब लाइटों को बदलने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है। हाईवे पर अंधेरे की वजह से राहगीर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज पर 96 लाइटें लगी हैं। देखरेख के अभाव में अधिकतर लाइटें खराब हो गई हैं। खराब लाइटों को अभी तक बदला नहीं गया है। ऐसे में शाम होते ही ओवरब्रिज पर अंधेरा छा जा रहा है।
विज्ञापन

अंधेरे की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यही नहीं ओवरब्रिज से होकर लोगाें की आवाजाही होती रहती है। अंधेरा होने के कारण सुरक्षा की चिंता भी बनी रहती है। करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर वैसे तो यातायात पुलिस गश्त करती है लेकिन अंधेरा होने के कारण लोगाें में भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के निवासी महेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रेमचंद्र व अन्य ने कहा कि यदि ओवरब्रिज की लाइटें ठीक हो जाएं तो सुरक्षा के साथ ही दुर्घटना की चिंता दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed