फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Councilors again launched a campaign to clean the Ami River.

Sant Kabir Nagar News: सभासदों ने फिर चलाया आमी नदी को स्वच्छ करने का अभियान

Sun, 17 May 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Councilors again launched a campaign to clean the Ami River.
मगहर में आमी नदी की सफाई में जुटे सभासद व अन्य। संवाद
मगहर। नगर पंचायत मगहर के भाजपा सभासदों के नेतृत्व में रविवार को आमी नदी की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभासदों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नदी किनारे फैली गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस पहल को लेकर लोगों ने भी उत्साह दिखाया और सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


नगर के मनोनीत सभासद गौरव निषाद एवं अरुण गुप्ता के नेतृत्व में सफाई अभियान की शुरुआत आमी नदी तट पर हुई। इसके बाद लोगों ने नदी के किनारों जमा गंदगी, जलकुंभी को साफ कर कूड़े का उचित निस्तारण किया। अभियान का नेतृत्व कर रहे सभासदों ने कहा कि नमामि गंगे योजना में शामिल कर आमी नदी को भी साफ किया जाना चाहिए, जिससे आमी नदी को संरक्षित और सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

आमी स्वच्छ रहेगी तो वातावरण भी ठीक रहेगा। विश्व विख्यात महान सूफी संत कबीर की अमिया (आमी) नदी जनपद की पहचान एवं आस्था का केंद्र है। उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि नदी में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक एवं पूजा सामग्री न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। अभियान के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। सफाई अभियान के समापन पर सभी ने आमी नदी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अब्दुर्रहमान विक्की खान,विद्याधर यादव,अमरजीत वर्मा,अमन कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed