फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Correspondence increased but doctors did not meet

पत्र पर पत्र फिर भी जिले में डॉक्टरों की कमी

Sun, 23 Feb 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Correspondence increased but doctors did not meet
पत्र पर पत्र फिर भी जिले में डॉक्टरों की कमी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में चिकित्सकों की कमी है। जिला प्रशासन समेत स्वास्थ्य महकमा पत्र पर पत्र शासन को भेज रहा है, पर डॉक्टरों की कमी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में चिकित्सकों के कुल 103 पद स्वीकृत हैं। मात्र 44 चिकित्सकों की तैनाती है। इनके भरोसे सीएचसी और पीएचसी की स्वास्थ्य सेवा है। ऐसे में शासन का बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा फेल नजर आ रहा है।
जिले में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इन पर कुल 103 चिकित्सकों के पद स्वीकृत है। इसमें हर सीएचसी पर फिजिशियन, जनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोलाजिस्ट का एक-एक पद सृजित है। सीएचसी हैंसर और खलीलाबाद में एक-एक पद बाल रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक के सृजित है। जिले में 103 चिकित्सकों के सापेक्ष 60 चिकित्सकों की तैनाती है। उनमें से आठ चिकित्साधिकारी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। चार चिकित्सक जिला अस्पताल से संबंद्ध हैं। दो चिकित्सक बस्ती जनपद में संबंद्ध हैं। एक चिकित्साधिकारी प्रति नियुक्ति पर है। जबकि एक आजमगढ़ में स्थानांतरित हैं। इस प्रकार तैनात 60 चिकित्सकों में से 16 चिकित्सकों की संख्या घटने पर मात्र 44 चिकित्सक ही सीएचसी और पीएचसी पर सेवा दे रहे हैं। चिकित्सकों की कमी के चलते जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। स्वास्थ्य महकम पत्र पर पत्र शासन को भेज रहा है, पर शासन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. हर गोविंद सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की कमी से शासन को अवगत करा दिया गया है। वहां से जैसे ही चिकित्सक मिलते है उन्हें सीएचसी पीएचसी पर तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव को लिखा गया है पत्र : डीएम
डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि सीएचसी एवं पीएचसी पर चिकित्सकों की भारी कमी है। 103 के सापेक्ष मात्र 44 चिकित्सक ही सेवा दे रहे हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखकर चिकित्सकों की कमी को दूर करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed