{"_id":"671a812801a4c9c797071cf2","slug":"corrected-27-electricity-bills-deposited-rs-225-lakh-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122751-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 27 बिजली के बिल किए दुरुस्त, सवा दो लाख जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 27 बिजली के बिल किए दुरुस्त, सवा दो लाख जमा कराए
Thu, 24 Oct 2024 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
- विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर की तरफ से महुली और खलीलाबाद में लगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर की तरफ से बृहस्पतिवार को महुली और खलीलाबाद डिवीजन के एसडीओ कार्यालय पर विद्युत समस्या समाधान शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचकर समस्या बताकर निदान कराया। इस दौरान दो लाख छत्तीस हजार रुपये बकाया बिजली बिल जमा हुए। वहीं 27 लोगों के बिजली बिल को सही किया गया।
बिजली समस्या को लेकर परेशान उपभोक्ताओं को फौरी राहत दिलाने के लिए बिजली निगम ने सक्रियता दिखाई है। महुली फीडर से जुड़े लोगों के लिए शिविर लगाया गया। एसडीओ कौशल किशोर, जेई अजय कुमार चौरसिया और ओमजी मिश्र के नेतृत्व में कैंप लगा। इस दौरान लगभग छह दर्जन से अधिक कनेक्शनधारी पहुंचे। मीटर में गड़बड़ी, फाल्स बिल, रीडिंग सहित अन्य समस्या से अवगत कराया। मौके पर ही उसका निस्तारण हुआ।
इस दौरान दो लाख 36 हजार बकाए बिल को लोगों ने जमा करके रसीद प्राप्त किया। इसी तरह नौ लोग डबल बिल की परेशानी से लेकर पहुंचे, जिसे अधिकारियों ने ठीक कराया। लोगों को बिजली बिल से संबंधित जानकारी देकर जागरूक बनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक अमर नाथ यादव, गोविंद उर्फ नागराज, घनश्याम, रोशन आदि मौजूद रहे।