{"_id":"65c275db3528008aac04b1f7","slug":"corporation-will-earn-by-renting-the-roof-of-mehndawal-bus-stand-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-109408-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बस अड्डे की छत किराए पर देकर निगम करेगा कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल बस अड्डे की छत किराए पर देकर निगम करेगा कमाई
विज्ञापन
मेंहदावल का रोडवेज बस स्टेशन, जिसका छत किराए पर दिए जाने का प्रस्ताव है
संतकबीरनगर।
परिवहन निगम अपनी संपत्तियों को लीज या किराए पर देकर आय बढ़ाने की कोशिशों में जुटा है। शुरुआत मेंहदावल बस अड्डे से हो रही है। निगम इस बस अड्डे की छत को विकसित कर किराये पर देकर आय का एक अन्य स्रोत तैयार करना चाह रहा है।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बीते दिनों आय का स्रोत बढ़ाने के लिए बस स्टेशनों की छत को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए लीज अथवा किराए पर देने का फैसला किया था। निगम मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय ने इस पर काम करना शुरू कर दिया। इसके लिए जिले के नव निर्मित मेंहदावल बस अड्डे का चयन किया गया। पीडब्लूडी से बस अड्डे की छत की लंबाई-चौड़ाई का परीक्षण कराकर विभागीय उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम अपने हिसाब से भवन का ढांचा तैयार कराकर उसे लीज या किराए पर देगा। इससे विभाग को अतिरिक्त आय होगी।
मेंहदावल बसअड्डे की छत को व्यावसायिक कार्य के लिए लीज अथवा किराए पर देने के लिए उच्च स्तर की बैठक में निर्णय लिया गया था, जिसके बाद विभागीय उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने पर पीडब्लूडी से छत के स्ट्रेंथ का परीक्षण कराकर रिपोर्ट आगे भेज दी गई है।
विज्ञापन
टीएन दूबे,
प्रभारी, बस अड्डा खलीलाबाद