{"_id":"5e3c516a8ebc3ee5ca394db7","slug":"corona-vairus-news-apdate-khalilabad-news-gkp3400510168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को लेकर विभाग सतर्क
विज्ञापन
चीन से आए छह लोगों की निगरानी कर रहा स्वास्थ्य विभाग
संतकबीरनगर। चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। चीन से हाल ही में आए छह लोगों पर विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। हालांकि इन लोगों में वायरस के लक्षण नहीं मिले है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम इन लोगों के घरों पर जाकर लगातार स्वास्थ्य जांच के साथ ही जरूरी सलाह दे रही है।
चीन में कोरोना वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बीच जिले में अब तक कुल छह लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, जो चीन से भारत लौटे हैं। जिला स्तर पर गठित रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्यों ने इन लोगों को पूरी जांच करने के बाद यह बताया कि ये लोग वायरस से इन्फेक्टेड नहीं हैं। इसके बावजूद इनकी आगामी 28 दिनों तक निगरानी की जाएगी। साथ ही इन्हें सीमित भ्रमण के भी निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. हरगोविनंद सिंह ने बताया कि जिले में पिछले एक माह से चीन से आए हुए लोगों में चार की इंट्री दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई है। जबकि दो की इंट्री कोलकाता एयरपोर्ट से हुई है। इन सभी लोगों को कोरोना को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने पिछले 14 दिनों के दौरान चीन की यात्रा की है और उसे अचानक बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी होती हो तो वे तत्काल अपने निकटवर्ती राजकीय चिकित्सालय को सूचना देकर नि:शुल्क जांच व उपचार कराएं। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने चीन की यात्रा की है, लेकिन उसके अन्दर ये तीनों लक्षण न हों तो वह 28 दिनों तक अपना आवागमन यथासंभव सीमित रखें।