फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Corona rally for awareness

कोरोना जागरूकता के लिए रैली

Mon, 16 Mar 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona rally for awareness
खलीलाबाद शहर में कोरोना जागरूकता रैली निकालते कर्मचारी। - फोटो : KHALILABAD
कोरोना जागरूगता के लिए रैली
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव और सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम की अगुआई में सोमवार को कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, डीएम रवीश गुप्त और सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विकास भवन से निकल कर मेंहदावल बाईपास, मुधुकुंज तिराहा, मुखलिसपुर चौराहा,गोला बाजार, बैंक चौराहा और मोती तिराहे हुए फिर विकास भवन पहुंच कर समाप्त हो गई।

सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि कोरोना महामारी घोषित है। इससे बचाव के लिए कर्मचारियों की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली सराहनीय पहल है। विधायक ने कहा कि खांसने और छीकने पर मुंह और नाक को रूमाल या टिश्यू से ढकने की जरुरत है। बार- बार साबुन और पानी से हाथ धोना चाहिए। सावधानी बरत कर इससे बचाव किया जा सकता है। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि कोरोना वायरस का खतरा घटाने के लिए जागरूकता जरूरी है। सफाई बरत कर इससे बचा जा सकता है। सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए कर्मचारियों की ओर से निकाली गई जागरुकता रैली और सुझाए गए उपायों पर लोगों को ध्यान देना चाहिए। अस्पतालों में चिकित्सकों की टीम सतर्क है। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर हरिगोविंद सिंह, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, शक्ति विकास उपाध्याय, मान सिंह यादव, उदय राज यादव, संजय शर्मा, विवेक कुमार पांडेय, सजन लाल, रामभजन,कुलदीप कुमार मौर्या, धर्मेंद्र कुमार, शंभू यादव, सदानंद चौधरी, नरेंद्र कुमार,कृष्ण कुमार, अवधेश पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed