{"_id":"6431b242823ab3f1e90ad5fb","slug":"corona-infected-woman-was-given-medicine-and-sent-home-khalilabad-news-c-7-1-117440-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोरोना संक्रमित महिला को दवा देकर घर भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोरोना संक्रमित महिला को दवा देकर घर भेजा गया
Sat, 08 Apr 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना से संक्रमित महिला मिली है। उसे जिला अस्पताल से दवाएं देकर घर भेज दिया गया। पांच दिनों में चार लोग संक्रमित मिल चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देेखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
खलीलाबाद के एक गांव की 26 वर्षीय महिला की शनिवार को जिला अस्पताल में कोरोना जांच की गई। वह कोरोना संक्रमित मिली। महिला को सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने महिला को दवा देकर घर पर भेज दिया। इसके साथ ही महिला के परिजनों की भी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इधर जिले में पांच दिनों में कोरोना के चार संक्रमित मिल चुके हैं। उसके बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं। जिला अस्पताल में भी लोग बिना मास्क के पहुंच जा रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में मौजूद डॉक्टर उन्हें मास्क लगाकर आने की सलाह दे रहे हैं।
जिले में अब तक 9091 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
जब से कोरोना का संक्रमण जब शुरू हुआ, तबसे अब तक 9091 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 101 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हो चुकी है। इसके साथ ही 8988 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में चार केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
प्रतिदिन 500 से 600 लोगों की हो रही कोरोना की जांच
जिले के सीएचसी और जिला अस्पताल में प्रतिदिन 500 से 600 लोगों की कोरोना की जांच हो रही है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि कोरोना की जांच बढ़ाई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर जांच शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही जो लोग बाहर से आ रहे हैं, वे जांच जरूर करा लें। उन्होंने बताया कि जिनको बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम व सांस लेने में दिक्कत आ रही है, वे कोरोना की जांच जरूर कराएं। इसके साथ ही ऑक्सीजन स्तर की भी जांच कराएं। अगर ऑक्सीजन स्तर कम है तो अस्पताल में भर्ती हो जाएं और सही है तो घर पर रहकर इलाज कराएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें। इसके साथ ही मास्क जरूर लगाएं तथा सामाजिक दूरी का पालन करें।