फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cook dies after being hit by vehicle

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट में आने से बावर्ची की मौत

Wed, 10 Apr 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cook dies after being hit by vehicle
- शहर के बगहिया के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

-पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के बगहिया के पास मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बावर्ची की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया।
खलीलाबाद के पठान टोला निवासी अरशद (30 वर्ष) बगहिया हाईवे के पास स्थित पेट्रोल पंप के बगल में ढाबे पर बाबर्ची का काम करता था। रात के समय करीब 10 बजे वह ढाबा से काम करके घर पैदल आ रहा था। बगहिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। वह सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ अरशद की मौत की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी सायबा खातून ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके पति अरशद निवासी पठान टोला बगहिया चौराहे से पैदल ही घर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्जकर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed