फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Convenience: Park will be built in Maghar and Vidhyani

सहूलियत : मगहर व विधियानी में बनेगा पार्क

Mon, 18 Nov 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Convenience: Park will be built in Maghar and Vidhyani
पर्यटक होगें आकर्षित, लगाए जाएंगे हर्बल पौधे, 25 लाख रुपये होंगे खर्च, जमीन चिह्नित, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सूफी संत कबीर की परिनिर्माण स्थली मगहर में पार्क बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। पार्क का निर्माण उद्यान विभाग करेगा। इस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। पार्क में गुड़हल, गुलाब और हर्बल पौधे लगाए जाएंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पार्क का निर्माण जल्द शुरू कराए जाने की योजना है। इसके अलावा विधियानी में भी पार्क बनाए जाने की योजना है।
संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर में पहले से ही विकास के कई कार्य हो रहे हैं। अब पर्यटकाें को लुभाने के लिए दो एकड़ में पार्क का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसे अनुमोदन के बाद शासन को भेज दिया गया है। कबीर चौरा परिसर में जहां गुफा बना है, वहां इसका निर्माण होगा। इसमें गुलाब, गुड़हल और हर्बल पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए बेंच, पाथ-वे आदि का भी निर्माण कराया जाएगा। पार्क को विकसित करने के बाद पौध ब्रिकी केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इसके निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधियानी में राजकीय कबीर अलंकृत उद्यान बनेगा

संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली के साथ ही शहर के विधियानी मोहल्ले में भी राजकीय कबीर अलंकृत उद्यान बनेगा। इसके निर्माण से शहरवासियों को कुछ पल पार्क में गुजारने की सुविधा मिलेगी। लंबे अर्से से नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में इस तरह के पार्क बनाए जाने की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने की उम्मीद है।

बीएसए कार्यालय स्थित पार्क को बनाया जाएगा आकर्षक
शहर में बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के पास पार्क का निर्माण कराया गया है। यहां अब उद्यान विभाग हर्बल गार्डन के रूप में विकसित करने की तैयारी की है। इसके तहत यहां हर्बल पौधे लगाए जाएंगे। इसमें एक फास्ट फूड सेंटर, गमला घर और पौध बिक्री केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके निर्माण के बाद निर्धारित दर पर टिकट खरीदकर लोगों को प्रवेश करने की व्यवस्था होगी। टिकट से मिलने वाली राशि से इसके रखरखाव पर खर्च किया जाएगा।


मगहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उद्यान विभाग पार्क बनाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के बाद शासन को भेजा गया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- एसजी मल्ल, प्रभारी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed