फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Controversy stopped...construction of approach underpass gained momentum

Sant Kabir Nagar News: विवाद थमा...अंडरपास के अप्रोच निर्माण में आई तेजी

Thu, 24 Oct 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 24 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Controversy stopped...construction of approach underpass gained momentum
मुखलिसपुर अंडरपास के उत्तर तरफ अप्रोच का हो रहा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग स्थित अंडरपास का विवाद सुलझने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। रेलवे से जुड़े अधिकारियों की देखरेख में उत्तर तरफ अप्रोच का कार्य शुरू हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही अंडरपास का निर्माण पूरा हो जाएगा। साथ ही लाेगों के आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी।
खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरपास बन रहा है। वर्तमान में यहां अप्रोच बनाने का कार्य हो रहा है। रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ करीब-करीब अप्रोच बन गया है, जबकि उत्तर तरफ बनने वाले अप्रोच को लेकर स्थानीय लोगाें ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद डीएम के हस्तक्षेप पर लोगों से बात कर सहमति बनाई गई। अब रेलवे ने उत्तर तरफ अप्रोच बनाने का काम शुरू करा दिया है। लोगाें को उम्मीद जग गई है कि जल्द ही अंडरपास से आवागमन संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

00000000000000000000
ओवरब्रिज से होकर आने-जाने की मजबूरी
खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास अंडरपास निर्माण के साथ क्राॅसिंग बंद हो गई थी, जिसके कारण लोगाें को आने-जाने के लिए ओवरब्रिज का सहारा है। लोगों को करीब डेढ़ किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। साथ ही रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ के दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र निवासी उमेश वर्मा, महेश कुमार आदि ने कहा कि अंडरपास के अप्रोच का कार्य शुरू होने से उम्मीद जग गई है। अब लोगों को घूमकर आने-जाने से कुछ दिनों में राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंडरपास के उत्तर तरफ का अप्रोच बनाने का काम शुरू करा दिया है, जो एक माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोगों को आवागमन में होने वाली दिक्कतें दूर हो जाएगी।
- विपिन कुमार, अवर अभियंता, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed