फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Controversy at the college, student beaten.

Sant Kabir Nagar News: कॉलेज में विवाद, छात्र को पीटा

Wed, 10 Dec 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Controversy at the college, student beaten.
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत मगहर कस्बे में स्थित इंटर काॅलेज के कक्षा नौ के छात्र को मंगलवार दोपहर चार-पांच छात्रों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के काजीपुर निवासी रियाज अहमद खां का पुत्र रय्यान खां संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता है। उसके साथ एक अन्य रय्यान नामक छात्र भी पढ़ता है। उससे किसी बात को लेकर दूसरे छात्रों से विद्यालय में विवाद हो गया था। रय्यान खां ने बीच बचाव करा दिया। उसके बाद मनबढ़ छात्रों ने स्कूल से बाहर निकलने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

जब विद्यालय की छुट्टी होने पर बाहर निकला तो मुंह पर गमछा बांधे चार-पांच लड़कों ने पंच, कड़ा से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रय्यान खां लहूलुहान हो गया। इस बीच मौका पाकर हमलावर भाग गए। जानकारी होने पर घायल छात्र के परिजन उसे अस्पताल ले गए और चौकी प्रभारी को तहरीर दी। चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed