फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Consumers will get relief from power crisis

Sant Kabir Nagar News: बिजली संकट से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Consumers will get relief from power crisis
ओवरलोड कम करने को पांच स्थानों पर लगाए जाएंगे अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन

ओवरलोड के चलते बना हुआ है बिजली संकट, झेल रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लगातार ओवरलोड के चलते प्रभावित हो रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बिजली निगम ने कदम उठाने शुरू कर दिए है। इसके तहत शहर के पांच स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर में ओवरलोड के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित है। बार-बार बिजली कट रही है, इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बिजली कब कट जाए, कहा नहीं जा सकता। इसके साथ ही ओवरलोड के चलते लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। इससे पंखा, कूलर बेकार हो गए हैं। बिजली निगम ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कदम उठाने शुरू किए हैं। इसके तहत औद्योगिक क्षेत्र के ओसवाल फीडर से जु़ड़ी लाइन के जर्जर जंफर बदले गए हैं और ढीले तारों को ठीक कराया गया है। इसके बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली तो अब विद्युत निगम ओवरलोड की समस्या से निजात के लिए शहर के पांच स्थानों पर 250 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने की तैयारी में है। इन ट्रांसफाॅर्मरों की स्थापना से शहरवासियों को ओवरलोड की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली निगम के अधिकारियों के मुताबिक जनता मार्ग काली मंदिर कसैला के पास 250 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। साथ ही शहर के गोरखल, गैस गोदाम गली, टीचर्स काॅलोनी, गोला बाजार में 250 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगने से उपभोक्ताओं को ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


शहर में ओवरलोड की समस्या के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में शहर के पांच स्थानों पर 250 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। सितंबर माह तक ट्रांसफाॅर्मरों को लगा दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित सिंह, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed