Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Consumers are angry over power cuts, forcing people to stay awake all night.

Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में रोष, लोग रात भर जागने को हैं मजबूर

Sun, 17 May 2026 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Consumers are angry over power cuts, forcing people to stay awake all night.
धनघटा। लोहरैया क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का जनजीवन प्रभावित हो गया है। दिन में किसी प्रकार लोग अपना काम चला लेते हैं, लेकिन रात में बिजली ठप रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। भीषण गर्मी में पंखा और कूलर बंद रहने से लोगों की नींद उड़ गई है। वहीं मच्छरों के प्रकोप से लोग रात भर जागने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि एक घंटे के भीतर कई बार बिजली की आवाजाही होती है। कई बार तो दो-दो से तीन-तीन घंटे तक सप्लाई ठप रहती है। लगातार ट्रिपिंग और कटौती के कारण लोगों के विद्युत उपकरण खराब या जल जा रहे हैं। सिरसी निवासी रामकेश ने बताया कि बिजली की आंख-मिचौली से लोग बेहद परेशान हैं। योगेंद्र राय, सतीश राय, राधेश्याम सिंह, अनूप राय तथा संत यादव ने कहा कि हल्की हवा या सामान्य मौसम में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बार-बार ट्रिपिंग होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रात में पर्याप्त बिजली न मिलने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए तथा अनावश्यक कटौती और ट्रिपिंग पर रोक लगाई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed