{"_id":"68af4695a19f83ed0b03579d","slug":"construction-of-water-tank-started-in-mukundpur-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137543-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नींद से जागी कार्यदायी संस्था, पानी की टंकी निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नींद से जागी कार्यदायी संस्था, पानी की टंकी निर्माण कार्य शुरू
Wed, 27 Aug 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
मुकुंदपुर में पानी की टंकी का निर्माण शु
हरिहरपुर। नींद से जागी कार्यदायी संस्था ने मुकुंदपुर में पेयजल परियोजना का टंकी निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। 23 अगस्त को ''टंकी निर्माण कार्य अधर में छोड़ फरार हुई कार्यदायी संस्था'' शीर्षक से उमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
नाथनगर ब्लाॅक के मुकुंदपुर गांव में हर घर जल योजना के तहत पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य काफी दिनों से ठप पड़ा था। टंकी निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर कार्यदायी संस्था ने चुप्पी साध ली थी। टंकी निर्माण में हो रही देरी की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो कार्यदायी संस्था ने अधूरा पड़े टंकी निर्माण कार्य को मंगलवार से फिर से शुरू करा दिया है। अप्रैल 2023 में शुरू हुई मुकुंदपुर गांव की पेयजल परियोजना से कुल 1,753 जनसंख्या की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
हर घर जल योजना के तहत शुरु हुई परियोजना के निर्माण का जिम्मा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपा गया था। निर्माण कार्य करा रही संस्था परिसर में सोलर पैनल,ट्युबवेल का निर्माण कार्य पूरा कर चुकी है। बीते साल पेयजल सप्लाई के लिए टंकी का निर्माण कार्य अधर में छोड़कर संस्था नदारद हो गई थी। करीब डेढ़ माह पहले गायब हुए मजदूरों ने मंगलवार को फिर से टंकी निर्माण का कार्य शुरू किया। टंकी निर्माण कार्य शुरू होने से हरिकेश चतुर्वेदी, उमाशंकर शुक्ल, राजेश्वर शुक्ल सहित ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई है।