फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Construction of sub-registrar office building stalled, advocates on strike

Sant Kabir Nagar News: ठप रहा उपनिबंधक कार्यालय के भवन का निर्माण, धरने पर डटे अधिवक्ता

Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Construction of sub-registrar office building stalled, advocates on strike
धनघटा तहसील में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
धनघटा। उप निबंधक कार्यालय भवन के निर्माण में अधिवक्ताओं ने पेंच फंसा कर रख दिया है। लगातार तीन महीने से चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन के बीच लुका छुपी निर्माण कार्य भी चल रहा था लेकिन सोमवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम और जिला अधिकारी के माध्यम से उसके निर्माण पर पूर्ण विराम लगा दिया। मंगलवार को भी अधिवक्ता आंदोलित रहे। धनघटा तहसील सृजन के बाद उप निबंधक कार्यालय लंबे समय तक किराए के मकान में संचालित होता रहा। उसके बाद तहसील को जब अपना स्थायी भवन मिल गया तो वह बढ़ शरणालय भवन से स्थानांतरित होकर अपने निजी भवन में स्थापित हो गई। उसके बाद बाढ़ शरणालय भवन में उप निबंधक कार्यालय संचालित होने लगा। जो अभी तक वहीं पर संचालित है। तहसील में ही रजिस्ट्री कार्यालय को लाए जाने की मांग अधिवक्ता तभी से करते चले आ रहे हैं। उधर दस्तावेज लेखक यह नहीं चाहते हैं कि उप निबंधक कार्यालय तहसील परिसर में संचालित हो। इसके लिए दस्तावेज लेखक न्यायालय में भी गए।
विज्ञापन

इसी बीच स्टांप विक्रेता सुभाष गुप्ता ने धनघटा तहसील से करीब एक किलोमीटर दूर उप निबंधक कार्यालय के लिए महामहिम राज्यपाल के नाम जमींन दान में दे दी। शासन ने दान में मिली जमीन पर रजिस्ट्री कार्यालय भवन का निर्माण कराए जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए उसके निर्माण के लिए धन भी अवमुक्त कर दिया। तीन महीने पहले जब दान में मिली जमीन पर रजिस्ट्री कार्यालय भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई तो इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को हुई। अधिवक्ता निर्माण कार्य रोके जाने के लिए तभी से न्याय कार्यों का बहिष्कार करते हुए आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के समझ पहुंचा तो उसने सुनवाई के लिए इसे लखनऊ बेंच को स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed