{"_id":"677636f40fe0c112c600d375","slug":"construction-of-ring-road-from-baghauli-to-manjharia-has-started-in-sant-kabir-nagar-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी सहूलियत: DM का प्रयास- 'सेफ सिटी' बने जिला, बघौली से मंझरिया तक रिंग रोड का निर्माण...अब आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी सहूलियत: DM का प्रयास- 'सेफ सिटी' बने जिला, बघौली से मंझरिया तक रिंग रोड का निर्माण...अब आसान होगा सफर
Thu, 02 Jan 2025 12:19 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:19 PM IST
सार
शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन सक्रिय है। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चारों तरफ रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसमें से बालूशासन पुल से जोरवा, एकमा, दुधरा होते हुए चकदही तक रिंग रोड की मंजूरी मिल गई है। इस पर जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। इसके साथ ही बघौली से धौरहरा को जोड़ते हुए मंझरिया तक रिंग रोड बनाने का भी प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन
बालू शासन चौराहा यहां से निकलेगा रिंग रोड, डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत चारों तरफ रिंग रोड बनाया जाना है। इसमें बालूशासन से जोरवा, एकमा होकर चकदही तक रिंग रोड की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि भुवरियां से पायलपार तक रिंग रोड बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
अब बघौली से धौरहरा होकर मंझरिया तक और मंझरिया से बनकटवा होकर चकदही तक रिंग रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर गोरखपुर जाने वाले वाहनों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन सक्रिय है। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चारों तरफ रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसमें से बालूशासन पुल से जोरवा, एकमा, दुधरा होते हुए चकदही तक रिंग रोड की मंजूरी मिल गई है। इस पर जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बघौली से धौरहरा को जोड़ते हुए मंझरिया तक रिंग रोड बनाने का भी प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। इस रिंग रोड के बनने से गोरखपुर की तरफ से मेंहदावल की ओर आने-जाने वाले वाहन इससे होकर गुजरेंगे। बड़े वाहन शहर में प्रवेश किए बगैर निकल जाएंगे और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
रिंग रोड से गांवों की बदलेगी तस्वीर
बघौली से मंझरिया तक बनने वाले रिंग रोड बनने से इस रोड से जुड़े गांवों की तस्वीर बदल जाएगी। करीब नौ किलोमीटर लंबे इस रिंग रोड के चौराहों का विकास होगा। व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी तो लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इसके साथ ही मंझरिया से बनकटवा होकर चकदही रिंग रोड का भी प्रस्ताव है। साथ ही मंझरिया-कटका मार्ग के चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव है। इससे गोरखपुर की तरफ से धनघटा की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से होकर आएंगे और जाएंगे।
शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाया जाना है। बालूशासन से जोरवा होकर चकदही तक रिंग रोड की स्वीकृति मिल गई है। बघौली से मंझरिया रिंग रोड का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी: महेंद्र सिंह तंवर, डीएम