{"_id":"694af5113834d8a7ac02396f","slug":"construction-is-underway-on-the-highwaywhite-lines-and-signs-are-missing-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-143252-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर चल रहा निर्माण...सफेद पट्टी और संकेतक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर चल रहा निर्माण...सफेद पट्टी और संकेतक गायब
Wed, 24 Dec 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते रोड के किनारे बनी सफेद पट्टी और संकेतक गायब हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को मुश्किलें हो रही हैं। खासकर, रात के समय कोहरे में वाहन चलाने में कठिनाई हो रही है। वर्तमान समय में घने कोहरे के बीच वाहनों पर लगे रिफ्लेक्टर चालकों के लिए सहारा बन रहे हैं।
इस समय भीषण कोहरे का दौर चल रहा है। शाम के बाद सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई है। इससे वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या उन वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है, जिनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं है। रिफ्लेक्टिव टेप कोहरे में वाहनों के लिए काफी सहारा बन रहे हैं।
जर्जर हो चुके हाईवे की मरम्मत का काम चल रहा है। इसकी वजह से सड़क के किनारे की सफेद पट्टी पूरी तरह से गायब हो गई है। साथ ही सड़क के बीच में आवागमन के लिए लगे सुरक्षा संकेतक भी गायब हैं। घने कोहरे के बीच में वाहन चालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि कोहरे को देखते हुए हादसों को रोकने के लिए तमाम स्थानों पर रिफ्लेक्टर लगवा दिए गए हैं। जिन स्थानों पर नहीं लगा है उन्हें भी चिह्नित करके जल्द से जल्द लगवा दिया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में समस्या न हो और हादसों में कमी लाई जा सके।