{"_id":"67742cfbd9aa65a2ae0c61a0","slug":"construction-done-on-chakroad-bulldozer-started-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-130004-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चकरोड पर कर लिया निर्माण, चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चकरोड पर कर लिया निर्माण, चला बुलडोजर
Tue, 31 Dec 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा क्षेत्र के ग्राम ख़ुरहुरबंदी में अतिक्रमण हटाती प्रशासन की जेसीबी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्हौरा। इटवा तहसील क्षेत्र के खुरहुरंबदी गांव में 40 साल से चकरोड पर हुए कब्जे पर मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर खाली करवा दिया। डीएम के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से लोगों में दहशत है। प्रशासन ने दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के खुरहुरंबदी गांव में 40 साल से चकरोड पर 40 वर्ष से अधिक समय से कब्जा करके निर्माण कर लेने की शिकायत हुई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर शिकायती की जांच की गई। पैमाइश में चकरोड पर कब्जा पाया गया। तहसील प्रशासन ने कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। कब्जा खाली कराने के लिए मंगलवार को उप जिलाधिकारी इटवा कल्याण सिंह मौर्य के कुशल मार्गदर्शन में राजस्व टीम गांव में पहुंची।
इसके बाद 40 वर्षों से बाधित चक मार्ग को तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी की देखरेख और नायब तहसीलदार राघवेन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में गठित राजस्व विभाग की टीम और थानाध्यक्ष गोल्हौरा की पुलिस टीम ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण मुक्त कराकर ग्राम प्रधान ख़ुरहुर वंदी के सुपुर्द किया। इस मौके पर ग्रामवासियों के साथ साथ भारी संख्या में राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा पुलिस विभाग के लोग उपस्थित रहे। तहसीलदार ने कहा कि दोबारा कब्जा करने की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।