फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Connecting roads are in bad condition, making it difficult for pedestrians to travel.

Sant Kabir Nagar News: बदहाल हुई संपर्क सड़कें, राहगीरों का आना-जाना मुश्किल

Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Connecting roads are in bad condition, making it difficult for pedestrians to travel.
जिगिना-रजनवली संपर्क मार्ग।
लोहरैया। क्षेत्र में बरसात का मौसम नजदीक आते ही संपर्क मार्गों की बदहाली लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। क्षेत्र की अधिकतर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जबकि कई मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू कर केवल गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। इससे राहगीरों, बाइक सवारों तथा ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धूल उड़ने से लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। क्षेत्र के जिगिना-रजनवली मार्ग पर लगभग दो महीने पूर्व सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। सड़क पर गिट्टी बिछाने के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। आज तक सड़क को पक्का नहीं किया गया, जिससे राहगीरों को धूल और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो बरसात में यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाएगा और आवागमन बाधित हो सकता है।
विज्ञापन

इसी प्रकार कोड़रा-कोडइचा संपर्क मार्ग भी लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और बड़े गड्ढे बन गए हैं। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। खाजों से बैजनाथपुर मार्ग की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। सड़क पर गड्ढों और धूल के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जितेंद्र, देवीशरन, राधेश्याम, राणा राय, प्रदीप, राजेश, सुनील कुमार ने मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले सभी संपर्क मार्गों की मरम्मत और अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed