Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congressmen will go to Ghaziabad to join Bharat Jodo Yatra

Sant Kabir Nagar News: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने गाजियाबाद जाएंगे कांग्रेसी

Fri, 30 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Congressmen will go to Ghaziabad to join Bharat Jodo Yatra
काग्रेंस कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय और बगल में बैठे र? - फोटो : KHALILABAD
राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रवेश करेगी। इसमें शामिल होने जिले के कार्यकर्ता जाएंगे। इसको लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की।
राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है। जिस भी प्रदेश में यह यात्रा गई, वहां पर लोगों का अपार जन समूह उमड़ पड़ा। तीन जनवरी को यात्रा गाजियाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल होंगे। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी कर लें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा मील का पत्थर साबित हो रही है। यात्रा से विपक्षी पार्टियां परेशान हैं और यात्रा को रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही हैं। यात्रा पूरी तरह से सफल साबित हो रही है। लोकसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। कांग्रेस पार्टी सभी को एक साथ लेकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि जिले से भारी तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता तीन जनवरी को गाजियाबाद पहुंचेंगे। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी, अमित सिंह बिट्टू, नीलम चतुर्वेदी, सौरभ सिंह, विवेक सिंह, विपुल, गुड्डू उपाध्याय, शिवानंद, आरसी तिवारी, समशाद अहमद, हरी चौधरी, दयाशंकर, रवि, गोलू यादव, चंद्रमणि त्रिपाठी, विजय गुप्ता, जमाल अहमद, रमेश चौधरी, संजय तिवारी, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed