फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congressmen took out Bharat Jodo Nyay Yatra

Sant Kabir Nagar News: कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली

Wed, 31 Jan 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 31 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out Bharat Jodo Nyay Yatra
- भारत जोड़ो न्याय यात्रा से सरकार घबड़ाई : अमरेंद्र
विज्ञापन

- कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाले गए भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ताकत देने के लिए मंगलवार को शहर में जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली गई। जो शहर में भ्रमण कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।
जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय जी तिराहा होते हुए बरदहिया बाजार डीघा बाईपास पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अमरेंद्र मल एवं प्रदेश सचिव डाॅॅ. नादिर सलाम ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से भारतीय जनता पार्टी की सरकार घबराई हुई है। घबराहट इस प्रकार है की लगातार सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोगों को डरा रही है, जबकि कांग्रेस का सिपाही कभी डरने वाला नहीं है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि आज की पद यात्रा में आम जनता का शामिल होना यह सिद्ध करता है कि भाजपा के ड्रामेबाजी से जनता त्रस्त आ चुकी है और यूपी में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रवेश करने के पहले ही भरपूर समर्थन देने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद यात्रा में मोहम्मद नजीर, दिलशाद अफसर, शांति देवी, सुनील कुमार पांडेय, विजय कुमार शुक्ला, रवि उदय पाल, मोइन अंसारी, संजय चौरसिया, गिरीश चंद पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed