फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress workers hounered

Sant Kabir Nagar News: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता सम्मानित

Thu, 28 Dec 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 28 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
congress workers hounered
कांग्रेस पार्टी के  139 वा स्थापना दिवस दिवस के अवसर पर कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को जिलाध्यक्ष प
कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी इतिहास पर अपने-अपने विचार भी रखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक पार्टी ही नहीं बल्कि एक विचार धारा है। यह पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ती है। कांग्रेस कभी जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती। वह हमेशा देश के किसान और विकास की बात करती है। कांग्रेस ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाते हुए अखंड भारत का निर्माण किया। इसका ऋणी आज भारत का जन-जन है। वहीं, आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार धर्म और संप्रदाय की राजनीति करके देश को तोड़ने का काम कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कई बार विपरीत परिस्थितियों में सत्ता में वापसी की है। इस बार 2024 में हम लोग बेहतर वापसी करने जा रहे है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो. नजीर, हरीश चंद पांडेय, चंद्र प्रकाश पांडेय, मो. कलीम, जय प्रकाश पांडेय को शाॅल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंद्रमणि त्रिपाठी, सुनील कुमार पांडेय, विजय कुमार शुक्ला, हरि चौधरी, रमेश पांडेय, गुड्डू उपाध्याय, अरुण पांडेय, मदन दास, बिट्टू सिंह, सुरेंद्र पाल, रमेश चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed