Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress workers burnt the effigy of Assam Chief Minister

Sant Kabir Nagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका असम के मुख्यमंत्री का पुतला

Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of Assam Chief Minister
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन करते कांग्रेसी। संवाद
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुलिस टीम वहां पहले से मौजूद थी, लेकिन भाजपा के मुख्यमंत्री का पुतला जलाने वालों को नहीं रोक पाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर आक्रोश जताते हुए सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय की अगुवाई में बैंक चौराहे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला जलाया। जिला अध्यक्ष प्रवीन चंद्र पांडेय ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री अपनी हार देखकर बौखला गए हैं, और अब गालियां देने पर उतर आए हैं। संवैधानिक पद पर बैठने के बावजूद अपना आपा खो बैठे हैं। इससे लगता है कि भाजपा में नासमझ लोग हर प्रदेश में हैं। ऐसे लोग किसी प्रदेश की जनता का भला कैसे करेंगे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, शांति देवी, अजय सिंह, अरुण पांडेय, सुग्रीव पासवान, अमित सिंह लल्ला, दयाशंकर, पिंटू सिंह, चौधरी फैजान खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed