फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   congress worker burn manikin of cm

सीएम का पुतला जलाया

Fri, 19 Jul 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
congress worker burn manikin of cm
प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में एचआर इंटर कॉलेज के गेट पर मुख्यंमत्री का पूतला जलाते का? - फोटो : KHALILABAD
कांग्रेसियों ने जलाया सीएम का पुतला
विज्ञापन

प्रियंका की गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी, रिहा करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सोनभद्र में हुए जमीनी विवाद में नौ लोगों की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को शुक्रवार को सोनभद्र में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रियंका की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में एचआर इंटर कॉलेज के सामने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग की है।

प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सोनभद्र जिले के उम्भा गांव में आदिवासियों के साथ इतना बड़ा नरसंहार हुआ है। पुलिस प्रशासन को पूर्व सूचना होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसका नतीजा कई परिवारों के घर उजड़ गए। उन परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को जिस तरीके से सोनभद्र में गिरफ्तार कर रोका गया है। उससे उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही की रवैया उजागर हुआ है। अगर प्रियंका गांधी की तत्काल रिहाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह और मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। प्रदेेश में अराजकता का माहौल कायम है। इस दौरान पूर्व विधायक अफसर यू अहमद, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी, नगर अध्यक्ष संजय चौरसिया, जिया अंसारी, शेषनाथ मौर्य, राजीव गौड़, पुनीता मिश्रा, चंद्र प्रकाश पांडेय, राजीव श्रीवास्तव, चमन सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय, राजन शुक्ला, शतीश चंद यादव, दीपक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed