{"_id":"60e5ef5f8ebc3e771a30c13d","slug":"congress-protest-against-increaseing-rates-khalilabad-news-gkp4010295159","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाली-ताली बजाकर कांग्रेस ने किया महंगाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाली-ताली बजाकर कांग्रेस ने किया महंगाई का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाली-ताली बजाकर कांग्रेस ने किया महंगाई का विरोध
सभी तहसीलों पर विरोध-प्रदर्शन के बाद एसडीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिले के सभी तहसीलों में फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाली-ताली बजाकर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के मूल्य वृद्धि एवं महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों का नेतृत्व महिला जिलाध्यक्ष मीनू सिंह ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से फेल है। पेट्रोल डीजल के दाम पिछले 70 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आसमान छू रहे हैं। हर घर का बजट बिगड़ चुका है। नौजवानों के पास रोजगार नहीं है और भाजपा सरकार हिंदू मुस्लिम, भारत पाकिस्तान और धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता हथियाने में लगी है। कांग्रेस नेताओं चेतावनी देते हुए कहा कि अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नमन सिंह, सेवादल कार्यवाहक अध्यक्ष मदन दास, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव अमित राय, पुनीत तिवारी, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडेय, प्रशांत सिंह, नोमान अहमद, सेवादल प्रदेश सचिव अमित सिंह रामप्रकाश सिंह, भुनेश्वर भारती, राजीव गोंड, अज्जू खान, रेहान परवेज, वेद पाल सिंह, रमेश पांडेय, परवेज अख्तर, ऋषिकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
00000000000000
वीरेंद्र यादव