{"_id":"6924b8853bacdf1a0f0a3484","slug":"congress-only-wants-power-has-no-interest-in-the-country-deputy-cm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-141798-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को सिर्फ सत्ता की चाह, देश हित में कोई मतलब नहीं : डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को सिर्फ सत्ता की चाह, देश हित में कोई मतलब नहीं : डिप्टी सीएम
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी निकालते डिप्टी सीएम।
संतकबीरनगर। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस को देश हित से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस को सिर्फ सत्ता की चाह है। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण कश्मीर का मसला हल नहीं हो रहा था। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद यह वादा किया गया था कि कश्मीर से धारा 370 खत्म किया जाएगा। तब लोग कहते थे कि कश्मीर से धारा 370 हटाने की कोशिश की गई तो रक्तपात होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने असंभव को संभव कर दिखाया। वर्तमान में कश्मीर विकास के पथ पर अग्रसर है।
वह सोमवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर खलीलाबाद में रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को सिर्फ सिर्फ सत्ता हासिल करने से मतलब है। तमाम झूठे आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास करती है, लेकिन जनता कांग्रेस की मंशा समझ गई है। इसीलिए कांग्रेस को बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि प्रांताें में हार का मुंह देखना पड़ा। वैसे भी कांग्रेस के युवराज चुनाव से ठीक पहले विदेश चले जाते हैं। संविधान विरोधी होने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस यह भूल गई कि उसने इमरजेंसी लगाई। लोगों को जेलों में डाला और उत्पीड़न किया। उसे इस मुद्दे पर बोलने का अधिकार नहीं है।
इस दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सरकार लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों पर चल रही है। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल से पद यात्रा निकाली गई जो बैंक चौराहा, गोला बाजार होते हुए मेंहदाल बाईपास तक गई, जिसमें लोगों ने एकता का संकल्प दोहराया। इसमें प्रदेश मंत्री संजय राय, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, एमएलसी सुभाष यदुवंश, संतोष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, जगदंबा लाल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
देश को अखंड बनाने में सरदार पटेल का योगदान महत्वपूर्ण
डिप्टी सीएम ने कहा कि आजादी के बाद देश को अखंड बनाने में सरदार वल्लबभाई पटेल का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। अंग्रेजों ने धर्म के नाम पर देश का बंटवारा करा दिया, जिससे छोटी-छोटी रियासतें बन गई। सरदार पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते रियायतों को भारत में विलय हुआ। अब इसी राह पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार चल रही है। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी विकास की गति तेज हुई है।