{"_id":"6963f5cb94631440f208d19b","slug":"congress-members-observed-a-fast-as-part-of-the-save-mnrega-campaign-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144258-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेसियों ने रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेसियों ने रखा उपवास
Mon, 12 Jan 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कांग्रेस कार्यालय पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत महात्मा गांधी और डॉ. आंबेडकर के चित्र के सामने जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय उपवास रखा। इसके साथ ही मनरेगा योजना को बहाल करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि केंद्र की सरकार मनरेगा को बंद करके गरीबों के मूलभूत अधिकार का हनन करने का प्रयास कर रही है। महात्मा गांधी और डॉ आंबेडकर के आत्मा पर चोट पहुंचा रही है। जिसे कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी ताकत और निष्ठा के साथ भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार से लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने काम के अधिकार की रक्षा के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है जो 10 जनवरी से आगामी 25 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरण चलाकर एक बृहद आंदोलन का रूप दिया जाएगा।