फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress members burned an effigy of the Chief Election Commissioner.

Sant Kabir Nagar News: कांग्रेसियों ने जलाया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Mon, 28 Sep 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congress members burned an effigy of the Chief Election Commissioner.
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सुबह जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए खलीलाबाद पुरानी तहसील गेट के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार केंद्र सरकार के इशारे पर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही कथित वोट चोरी के संबंध में दस्तावेज और तथ्य जनता के सामने रख चुके हैं। हाल में सामने आए कुछ दस्तावेजों से कांग्रेस के आरोपों को बल मिलने का भी उन्होंने दावा किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से संसद तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शांति देवी, सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, दयाशंकर चौधरी, पप्पू चौबे, मोइन अंसारी, रमेश चौधरी, अजय सिंह, फैजान खान, राजीव गोंड, सतीश साहनी, परवेज अख्तर, अतीक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed