{"_id":"6112af388ebc3e7512323f4b","slug":"congress-khalilabad-news-gkp4051301164","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
शहर में पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष बोले, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हो रही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकले मार्च में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
पूर्व विधायक अफसर यू अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है। महंगाई और भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा। जिम्मेदार पद पर बैठे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि देश और प्रदेश में कहीं भी महंगाई नहीं है। ऐसे गैर जिम्मेदार भाजपा नेताओं को जवाब देने के लिए प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।
जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर ने कहा कि प्रदेश में चारो तरफ जंगल राज कायम है। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। खास कर दलितों पर अत्याचार बढे़ हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नजीर, महामंत्री विजय कुमार शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर भारती, सुनील कुमार पांडेय, एचआरपीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, मोहम्मद अकरम, परवेज अख्तर, मदन दास, अमर देव पांडेय, पन्ना यादव, सोनू चौरसिया, पिंटू सिंह, शेषनाथ मौर्य, देवेंद्र गौतम, मीनू सिंह, विपिन तिवारी, रमेश पांडेय, संतोष प्रजापति, हजारी प्रसाद, मुदस्सिर रहमान, लड्डन चौधरी, मुमताज अहमद, सलमान खान, जमुना प्रसाद, अमित राय, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, पैदल मार्च में कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष कटाई ने कहा कि देश व प्रदेश में जन विरोधी सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के विरुद्ध बोलने वालों की आवाज दबा दी जा रही है। जिला उपाध्यक्ष शांती देवी ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, दाल, सब्जी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इस मौके पर अजय सिंह, राजेश यादव, इंद्रजीत सिंह, अयाजुलहक, संजय पाठक, चंद्रमणि त्रिपाठी, परशुराम सिंह, जवीउल्लाह, जयदीप, लक्ष्मीकांत शुक्ल, जयप्रकाश पांडेय, जोखू पांडेय, राजेश्वर, रामलौट यादव, प्रदीप निषाद, छोटेलाल, मिथिलेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।